HEADLINES


More

हरियाणा टेक्स प्रिंट इंप्लाईज यूनियन संबंधित (सीटू)‌ फरीदाबाद ने ‌ बनाई आंदोलन की रणनीति

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ‌ 28 दिसंबर हरियाणा टेक्स प्रिंट इंप्लाईज यूनियन संबंधित (सीटू)‌ फरीदाबाद ने ‌ बनाई आंदोलन की रणनीति। ‌ यदि 1 जनवरी 2025 तक इंप्लाईज की मांगों का समाधान मैनेजमेंट ने नहीं किया तो दो जनवरी से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके  साथ-साथ ‌ आज की बैठक में केंद्र सरकार के द्वारा देश के श्रमिकों के लिए बनाए ‌श्रम कानूनों को ‌ बदल ‌ कर चार श्रम संहिताओं को ‌ लागू करने की भी कड़े शब्दों में ‌निंदा की गई ‌। ‌ बैठक में निर्णय लिया गया कि ‌ इसके विरोध में


12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी हरियाणा टैक्स प्रिंट ‌‌ इंप्लाईज यूनियन भाग लेगी। आज  की मीटिंग की ‌ अध्यक्षता ‌ यूनियन के प्रधान अजय चौबे ने की जबकि संचालन सेक्रेटरी धर्मपाल बैंसला ने किया।‌ इस मौके पर सीटू के जिला सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल और उप प्रधान शिवप्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में इंप्लाईज ने टेक्स प्रिंट मैनेजमेंट पर उनके  एग्रीमेंट में ‌ वर्करों के साथ ‌ ‌ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समझौते के समय बढ़ोतरी की राशि जो 1350 रुपए देय थी। उसको बेसिक पे में जोड़ने के बजाय अन्य में जोड़ दिया। जिसकी वजह से इंप्लाईज को सेवानिवृत्ति के बाद ‌ ग्रेच्युटी की ‌राशि ‌ में अच्छा खासा  नुकसान होगा। इसके साथ-साथ वर्करों को ‌ दिवाली के त्योहार पर मिलने वाला बोनस एवं दिवाली का गिफ्ट भी नहीं दिया गया। ‌ फैक्ट्री परिसर में वर्करों के लिए ‌ शौचालय नहीं है। ‌ इतना ही ‌ नहीं जिन कर्मचारियों को 21000 रूपए ‌ वेतन मिल रहा है। उनको ईएसआईसी  की ‌ सुविधा से  वंचित कर रखा है। दूसरी तरफ पीएफ की राशि ₹15000 पर काट ली जाती है। आज की बैठक में ‌ कंपनी मैनेजमेंट के द्वारा काम होने के बावजूद भी कर्मचारियों के डिपार्टमेंट को बदलने पर ‌‌ कड़ी आपत्ति व्यक्ति की गई। ‌ उन्होंने कहा कि यदि ‌ मैनेजमेंट के द्वारा इंप्लाइज को परेशान किया जाएगा तो यूनियन डटकर इसका विरोध करेगी। ‌‌ बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 जनवरी से यूनियन के सदस्य कंपनी में काले बिल्ले लगाकर ‌ काम करेंगे। यदि समस्याओं का समाधान मैनेजमेंट नहीं किया तो आंदोलन का स्वरूप बदल जाएगा। आज की बैठक में वर्करों को संबोधित करते हुए ‌ सीटू के जिला उपाध्यक्ष कामरेड शिवप्रसाद ने ‌ बताया कि पुराने श्रम कानून को बदलकर  सरकार चार श्रम संहिताओं को लागू करना चाहती है।‌ इसके विरोध में पूरे देश के श्रमिकों,‌ कर्मचारियों ‌ किसानों,‌ छात्रों नौजवानों ‌ ने 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लियाहै।‌ आज की बैठक को राम धीरज चौधरी, सुरेश यादव ,सुरेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र, विश्वनाथ झा, महेश मिश्रा, विजय बिहारी चौबे, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया।


No comments :

Leave a Reply