HEADLINES


More

भुपानी में शराब ठेका के सेल्समेन के साथ की थी मारपीट, तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 12 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने शराब ठेका के सेल्समेन साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अश्वनी वासी बेलपुर, औरैया उ.प्र. ने पुलिस को दी शिकायत में बतलाया कि वह भुपानी मोड पर स्थित ठेका पर काम करता है, 5 दिसम्बर को रात के करीब 11:30 तीन व्यक्ति ठेके पर आये और फ्री में शराब देने को कहा जब उसने फ्री में शराब देने से मना किया तो वो धमकी देकर वहां से चले गये। अगले दिन सुबह एक गाडी में 5/6 लोग आये, जिन्होंने उसके साथी सेल्समेन ब्रहमप्रकाश व उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वो वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना भुपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा से AVTS 2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए निशांत वासी मक्कड राम कॉलोनी, होशियार वासी नचौली व  राम अवतार वासी पहलादपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।  
 
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी, जितेन्द्र के जानकार है। जब ठेका के सेल्समेन ने जितेन्द्र को फ्री शराब देने से मना किया तो उसने इनको फोन करके बुलाया और फिर ये अपने अन्य साथियों के साथ आरोपी होशियार की गाडी में बैठ कर शराब ठेका पर गये और सेल्समेन के साथ मारपीट की। आरोपितों से वारदात में प्रयोग दो डंडे व कार को बरामद किया गया है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी जितेन्द्र को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। 


No comments :

Leave a Reply