HEADLINES


More

छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर फरीदाबाद में आत्महत्या की

Posted by : pramod goyal on : Friday, 12 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-75 पाम सोसाइटी में 20 वर्षीय छात्र ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत छात्र के माता-पिता और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में सुसाइड के कारणों की छानबीन में लगी है।


छात्र मानव जोशी अपने पिता समीर और मां के साथ पाम सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर रहता था। वह एक निजी संस्थान में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता और मां दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पिता समीर ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा था और उसने कभी किसी तनाव की बात नहीं की। सुबह भी मानव की अपने पिता से बातचीत हुई थी, लेकिन उसने किसी तरह की चिंता या परेशानी का जिक्र नहीं किया।

No comments :

Leave a Reply