HEADLINES


More

*फरीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष एवं भारत के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 3 दिसंबर 2025।


भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं फरीदाबाद विकास बोर्ड के पहले अध्यक्ष भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अवसर पर 3 दिसंबर को अरावली गोल्फ क्लब में शाम 3:00 बजे से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम के संयोजक एवं बिहार विमर्श इंटरनेशनल के संस्थापक पंकज मिश्रा ने बताया कि आज़ादी के बाद फरीदाबाद के पुनर्वास और औद्योगिक शहर के रूप में निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप औद्योगिक क्षेत्र का ढांचा एवं बड़ी संख्या में शरणार्थियों के पुनर्वास का श्रेय उनके दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है।
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद: व्यक्तित्व, कार्य और फरीदाबाद में योगदान विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद लोक रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply