HEADLINES


More

सेक्टर 37 महा शिव मंदिर सभा की आमसभा (एजीएम) सम्पन्न

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

      फरीदाबाद 1 दिसंबर ।आज सेक्टर 37 महाशिव मंदिर सभा  की वार्षिक आमसभा मंदिर के प्रधान श्री पीसी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आम सभा के बाद मीडिया प्रभारी श्री एस एन मिश्रा ने बताया कि मंदिर सभा में  मंदिर के भव्य दक्षिणी द्वार  के निर्माण, मंदिर प्रांगण के समतलीकरण एवं पत्थर की फ्लोरिंग ,राम दरबार, माता दरबार, शिव दरबार के रिनोवेशन एवं सत्संग हाल में ऐसी लगाने जैसे काम प्रगति पर हैं लेकिन अभी और


अधिक काम होने शेष हैं। इसके अलावा नई कार्यकारिणी के आने के बाद हरियाली तीज, रासोत्सव ,रंगोत्सव जैसे त्यौहारों के पुनः  आयोजनों पर सभा  में करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। एजीएम में सर्वसम्मति से  श्री अनिल शर्मा को सभा का सचिव , श्री अजय गर्ग को कार्यालय सचिव और‌ श्री अजय गुप्ता को कैशियर  चुना गया।सभा में अब तक तक हुए विकास कार्यों का विवरण पेश किया गया। कैशियर ने आडिटेड लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने 

बहस  के उपरांत सर्वसम्मति से दोनों रिपोर्ट पास कर दिया। आमसभा ने मंदिर के रिनोवेशन के लिए कार्यकारिणी को वित्तीय अधिकार भी दिया। मीटिंग की वीडियो ग्राफी भी कराई गयी। सभा की कार्रवाई एवं सभा द्वारा लिए गए निर्णय की सारी जानकारी जिला रजिस्ट्रार को सौंप दिया गया। मीटिंग में आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री आईडी शर्मा, सभा के उप प्रधान श्री कैलाश खेड़ा, कोषाध्यक्ष श्री एफसी आहूजा, प्रेस सचिव श्री एस एन‌ मिश्रा, सचिव श्री अनिल शर्मा,बरिष्ठ  सहयोगी एस एम गुप्ता, कार्यालय सचिव अजय गुप्ता नें अपने विचार रखे।

No comments :

Leave a Reply