HEADLINES


More

फरीदाबाद में एंटी-स्मॉग गन युक्त गाड़ियां रवाना, मंत्री विपुल गोयल ने दिखाई हरी झंडी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के सेक्टर-16 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एंटी-स्मॉग गन मशीन से लैस गाड़ियों, वाटर टैंकरों और स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ठोस और व्यावहारिक कदम उठा रही है। यह पहल सरकार की गंभीर सोच और मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाती है। ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक होंगे, बल्कि नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

मंत्री ने बताया कि एंटी-स्मॉग गन के जरिए हवा में पानी का छिड़काव किया जाएगा, जिससे सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित किया जा सकेगा। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन इसके लिए आम जनता का सहयोग भी जरूरी है।


No comments :

Leave a Reply