//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: जुलाई 2024 में चौधरी भट्टा गांव डीग पर पीयूष (20) वासी रोशन कालोनी गांव असावटी की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ में पिता नहार सिंह की शिकायत पर हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने गुड्डू पुत्र भजन लाल वासी रोशन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चौधरी भट्टा गांव डीग पर काम करता था और मृतक को जानता था। 17/18 जुलाई 2024 की रात को पीयूष भट्टे पर आया था। पीयूष नशा करने का आदि था। उस रात पीयूष एक मकान में घुस गया था, जिस पर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पकड़ लिया और मारपीट की, जिससे पीयूष की मृत्यु हो गई। घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था तथा गुजरात में जाकर ईंट के भट्टों पर काम करने लग गया था। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
मामले में आरोपी के पिता भजनलाल सहित 8 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :