//# Adsense Code Here #//
मानव सेवा समिति ने वीरवार को राजकीय प्राइमरी पाठशाला सेक्टर -9 के सभी 162 छात्रों को जर्सी व जूता- जुराब प्रदान की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के प्रतिनिधि के रूप में उनके बड़े भाई अशोक गोयल प्रमुख समाजसेवी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
उन्होंने अपने संबोधन में
मानव सेवा समिति द्वारा पिछले 26 साल से जनहित में किये जा सेवा कार्यों की सराहनीय की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह,प्रिंसिपल राजबीर शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव शर्मा व हैड टीचर कल्पना ने सभी अतिथियों को माला व शाल
पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस मौके पर अध्यापिका अरूणा,आरती,वन्दना,वीना, लक्ष्मी,पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मीनू वर्मा व समिति के पदाधिकारी अरूण आहूजा, वाईके महेश्वरी,बलराज भडाना, राजकुमार सिंगला,परमेश्वरी कासवान,सरिता गुप्ता,रेखा चौधरी,रमा सरना,प्रतिमा गर्ग मीनाक्षी बंसल,हरीश गोरा,
राधेश्याम अग्रवाल,नरेन्द्र मिश्रा, बनवारीलाल गुप्ता,एमएल मोदी गोविन्द वर्मा,एसएन गर्ग,सुधा गर्ग,नीरज जग्गा, ममता बेरा आदि मौजूद रहे।

No comments :