फरीदाबाद जिले में वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप-4 (GRAP-4) की पाबंदियां लगी हुई है। शहर में ग्रेप-4 के नियमों का उल्लंघन करने पर निगम की तरफ से 16 चालान किए गए है और 64 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बिगड़ रहा है। इसी को लेकर 5 दिन पहले शहर में ग्रेप-4 लागू कर दिया गया है। इससे पहले ग्रेप-3 को लागू किया गया था। निगम द्वारा अब ग्रेप-4 की पाबंदियां काे ना मानने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
निगम के स्पेशल सेनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के द्वारा नियमों का पालन ना करने वालों को लेकर अभियान चलाया हुआ है। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ लोग बायोमास ईंधन, लकड़ी एवं कोयले से तंदूर जला रहे थे, जबकि कुछ स्थानों पर खुले में कूड़ा जलाया जा रहा था। जिससे वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही थी, जो लोग ऐसा कर रहे थे, उनके चालान किए गए है।

No comments :