//# Adsense Code Here #//
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) सोनीपत यूनिट को ने रोहित गोदारा, नवीन बाक्सर गैंग के 7 सक्रिय शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में विदेशी अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।
साथ ही करीब 200 जिंदा राउंड्स भी मिली है। टीम ने बदमाशों को सोनीपत सेक्टर 7 के फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ में गैंगवार की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ कटवालिया, मोहम्मद साजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी सिंह, जबर जंग सिंह और विजय कुमार को दबोचा। इन सभी के पास से विदेशी और देसी पिस्टल, 197 जिंदा राउंड और अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं। इनमें से 5 आरोपी 22–23 वर्ष के हैं, जबकि साजिद और जबर जंग 29 वर्ष के करीब है।

No comments :