HEADLINES


More

खड़ी कार पर गिरा ट्रांसफॉर्मर:6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 13 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के दो नंबर इलाके के एन ब्लॉक में शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक घर के बाहर खड़ी कार पर सरकारी बिजली का ट्रांसफॉर्मर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रांसफॉर्मर गिरने से इलाके में करीब 5 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।

एन ब्लॉक निवासी जेएस मदान ने बताया कि वह रात को ड्यूटी से लौटकर अपनी कार घर के बाहर बिजली के खंभे के पास खड़ी कर घर के अंदर चले गए थे। सुबह करीब 6:30 बजे जब वह दुकान पर सामान लेने के लिए बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि खंभे पर लगा ट्रांसफॉर्मर उनकी कार के ड्राइवर साइड पर गिरा हुआ है। जिसकी वजह से ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सुबह करीब 8 बजे बिजली विभाग कार्यालय में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब 10 बजे के आसपास ट्रांसफॉर्मर को दोबारा उठाकर खंभों पर लगाया गया और इसके बाद बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। इस दौरान एन ब्लॉक में सुबह से लेकर करीब 5–6 घंटे तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे।


No comments :

Leave a Reply