HEADLINES


More

फरीदाबाद जिले के 5 सेक्टरों को ट्रांसफर की मंजूरी: कैबिनेट बैठक में मुद्दा पास

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के सेक्टर -15, 15A, 16A क्षेत्र को फरीदाबाद तहसील और सेक्टर -21A, 21B को बड़खल में शामिल करने को लेकर हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासन का कहना है कि इससे लोगों को अपने नजदीक में जन सुविधाएं मिलेंगी।

फरीदाबाद डीसी द्वारा इन इलाकों के ट्रांसफर के लिए भौगोलिक दूरी और प्रशासनिक सुविधाओं को लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसके आधार पर कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दी गई है। मंगलवार को हुई बैठक में नारनौल, रेवाड़ी, यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और झज्जर के 17 गांव के क्षेत्र को तहसील और सब तहसील में ट्रांसफर किए जाने को लेकर मंजूरी मिली है।

सरकार के बड़े कदम का मकसद लोगों को न केवल बेहतर सुविधाएं प्रदान करना, बल्कि प्रशासनिक क्षमता में भी सुधार लाना है। इससे सुशासन के स्तर पर बेहतर तालमेल के साथ सेवाओं की डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी। राज्य स्तर की री-ऑर्गेनाइजेशन कमेटी ने अलग-अलग 3 मीटिंगों में इन जिलों के गांवों को सब-तहसील/तहसील से दूसरी तहसील/सब-तहसील में ट्रांसफर करने की सिफारिश की।

जिसके बाद सरकार की कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी मिली है।

सरकार की मंजूरी के बाद फरीदाबाद में सेक्टर -15, 15A, 16A क्षेत्र को फरीदाबाद तहसील में शामिल कर लिया गया है। जबकि सेक्टर -21A,21B को बड़खल में शामिल कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव, रेवाड़ी के एक गांव, यमुनानगर के 3 गांव, फरीदाबाद के कुछ इलाके, सिरसा के 9 गांव और झज्जर जिले के 3 गांवों को बदलने को लेकर मंजूरी मिली है।


No comments :

Leave a Reply