HEADLINES


More

डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर 1 लाख से अधिक फूलों के पौधों का वितरण किया गया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 4 दिसंबर 2025।

देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का फरीदाबाद

से ऐतिहासिक और विशेष संबंध रहा है। वे फरीदाबाद विकास बोर्ड के पहले अध्यक्ष थे और शहर की संरचना, औद्योगिक ढांचे और बुनियादी आवश्यकताएं तय करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

महापौर ने कहा कि शहर में डॉ. प्रसाद के योगदान को स्थायी रूप से संरक्षित और प्रदर्शित करने के लिए नगर निगम ठोस पहल करेगा। उन्होंने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश की पहचान और गौरव हैं। फरीदाबाद को गर्व है कि उन्होंने इस शहर के विकास की नींव रखी। आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान की जानकारी मिले यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के संयोजक, संस्था के संस्थापक और केंद्रीय राज्य मंत्री के वरिष्ठ सलाहकार श्री पंकज मिश्रा ने बताया कि बिहार विमर्श इंटरनेशनल ने डॉ. प्रसाद की जयंती को राष्ट्रीय मेधा दिवस घोषित किए जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान उनकी पुण्यतिथि 28 फरवरी 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के विभाग अध्यक्ष श्री रवि भूषण खत्री ने की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के निशान हट 1, 2, 3, 4, 5  और विकास योजना के पीछे डॉ. प्रसाद की मौलिक सोच थी।
वरिष्ठ पत्रकार श्री विजेंद्र बंसल, श्रमिक नेता बेचू गिरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज बोहरा तथा अन्य वक्ताओं ने डॉ. प्रसाद की दूरदर्शिता और फरीदाबाद के विकास में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से फूलों के पौधे वितरित किए गए। संस्था ने फरीदाबाद के मेट्रो चौक पर डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, नगर निगम कार्यालय व आडिटोरियम का नाम प्रथम राष्ट्रपति के नाम से करने का मांग पत्र भी सोंपा गया। साथ ही हार्डवेयर चौक से सेक्टर 22, 23 की तरफ जाने वाली सड़क जो डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम से है, वहाँ साइन बोर्ड लगाया जाए।
इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
चित्रांश परिवार, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, लोक उत्थान मंच, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट सहित कई संस्थाओं ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments :

Leave a Reply