HEADLINES


More

आईएमटी में आयोजित एक्सपो–2025 का समापन, देशभर की करीब 200 कंपनियों ने लिया भाग

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के आईएमटी में आयोजित एक्सपो–2025 का समापन हो गया। चार दिन तक चले मेले में देशभर की करीब 200 कंपनियों ने भाग लेते हुए अपनी आधुनिक तकनीक, स्वदेशी उत्पाद और नवीनतम मशीनरी का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिसमें मशीन निर्माण, ट्रैक्टर उपकरण, बिल्डिंग मटीरियल, मेडिकल इक्विपमेंट, मशीन पार्ट्स और कृषि उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस एक्सपो का उद्देश्य फरीदाबाद को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना रहा।

एक्सपो का अवलोकन करने पहुंचे फरीदाबाद के एनआईटी से भाजपा विधायक सतीश फागना और बड़खल के भाजपा विधायक धनेश अदलक्खा ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार स्वदेशी अपनाओ अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

विधायकों का कहना था कि इस तरह के मेले उद्योग जगत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं, क्योंकि एक ही छत के नीचे शहर और देश की विभिन्न कंपनियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। इससे न सिर्फ व्यापार को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। 


 

No comments :

Leave a Reply