फरीदाबाद जिला नगर निगम द्वारा वाटर सीवर कनेक्शन नियमित कराने को लेकर 15 दिसंबर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में कैंप आयोजित किए जांएगे। जिन लोगों के घरों में वाटर-सीवरेज के कनेक्शन नही है, वो लोग इन कैंप में फीस और कागजात जमा कराकर कनेक्शन ले सकते है। जिन लोगों के कनेक्शन अभी अवैध है, वह भी उनको कागजात जमा करके वैध करा सकते है।
नगर निगम अधिकारियों का मानना है इस योजना से जहां एक ओर शहर की जनता को भरपूर लाभ मिलने वाला है, वहीं विभाग को भी फायदा होगा, इसलिए शहर की जनता को योजना का भरपूर लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि विभाग की ओर से योजना के लिए बेहद कम राशि तय की गई है।
निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि नया कनेक्शन लेने के लिए रजिस्ट्री,ट्रांसफर लेटर,अलॉटमेंट लेटर, जीटीपी /ओएसडी, रजिस्टर्ड वसीयत या कोर्ट की डिग्री, बैंक की पासबुक, वोटर आईडी कार्ड या कोई अन्य वैध दस्तावेज जरूरी है। इनमें से किसी भी एक कागजात को जमा कराकर कनेक्शन लिया जा सकता है।
वाटर कनेक्शन के लिए एक हजार रूपए, तो सीवर कनेक्शन के लिए 500 रूपए जमा कराने होंगे।

No comments :