हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जारी पत्र के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से लेक
र 12वीं तक शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक रहेगा। 16 जनवरी 2026, शुक्रवार से विद्यालय नियमित रूप से पुनः खोले जाएंगे।
शिक्षा निदेशालय के पत्र के मुताबिक, यह आदेश राज्य के सभी स्कूल मुखिया और प्रभारी पर लागू होंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों में आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करें।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान सामान्य कक्षाओं का संचालन नहीं होगा, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय में बुलाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित स्कूलों को बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

No comments :