HEADLINES


More

NIT मार्केट में हटाया अतिक्रमण:नगर निगम ने दुकानदारों का सामान जब्त किया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 24 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के एनआईटी एक नंबर मार्केट में लंबे समय से दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायतों के बाद सोमवार को नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुँची। मार्केट में कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर 3 से 4 फुट तक सामान फैलाकर बेच रहे थे, जिससे मार्ग संकरा हो गया था और लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जैसे ही नगर निगम की तोड़फोड़ टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली और हथौड़ों के साथ मार्केट में पहुंची, दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार तुरंत दुकान के बाहर रखा सामान हटाकर अंदर ले जाते हुए दिखाई दिए। वहीं कुछ दुकानों के बाहर रखे गए लकड़ी के बैंच, तख्त और अन्य सामान को निगम की टीम ने मौके पर ही तोड़ दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि आगे से दुकान से बाहर सामान निकालकर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।

नगर निगम टीम ने उन दुकानदारों का सामान भी जब्त किया, जिन्होंने बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया। जब्त किया गया सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर निगम कार्यालय ले जाया गया, जहाँ चालान कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह सामान छोड़ा जाएगा।


No comments :

Leave a Reply