HEADLINES


More

आतंकी डॉक्टर्स के मददगारों की लिस्ट तैयार, NIA लेगी बड़ा एक्शन

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर्स के जमीनी मददगारों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने आतंकी मॉड्यूल को लॉजिस्टिक सपोर्ट, शेल्टर, वाहन और फाइनेंस मुहैया कराया।

हरियाणा में फरीदाबाद-नूंह-गुरुग्राम के अलावा यूपी के लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर और जम्मू-कश्मीर में ऐसे संदिग्धों की लिस्ट तैयार की गई है। एनआईए को सबूत मिले हैं कि यूपी और हरियाणा के कई शहरों में इनसे जुड़े ये वर्कर सक्रिय थे। फरीदाबाद से जांच एजेंसी ने दर्जन भर ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर इनको मदद करने का आरोप है।

यह पहले ही सामने आ चुका है कि डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. शाहीन सईद और डॉ. उमर नबी मरीजों की मदद के बहाने ऐसे शिकार ढूंढते थे, जिनका वो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें। ये डॉक्टर मरीजों के घर तक पहुंच जाते थे और उनके परिवार का बारीकी से जायजा लेते थे।

NIA की जांच में सामने आया है कि दिल्ली ब्लास्ट में पूरा एक डॉक्टर नेटवर्क काम कर रहा था। ये डॉक्टर सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए अस्पतालों, क्लीनिकों और मेडिकल सेटअप को कवर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। इस नेटवर्क में अच्छे पढ़े-लिखे लोगों को शामिल किया गया था


No comments :

Leave a Reply