मथुरा:
बृज के प्रमुख और पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज शनिवार अचानक बरसाना में श्री राधा रानी के भव्य दरबार में पहुंच गए. उनके आगमन से मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों की भीड़ उनके आसपास लग गई. राधा रानी के अनन्य भक्त माने जाने वाले प्रेमानंद महाराज ने बरसाना के राधा रानी मंदिर में पूरे भक्त भाव के साथ लाड़ली के दर्शन किए. दर्श
न के दौरान वे पूरी तरह से भाव-विभोर नजर आए.
प्रेमानंद महाराज ने राधा रानी के समक्ष नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया. सभी जानते हैं कि बृज में उनकी विशेष पहचान राधा रानी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा के कारण है. यह पहली बार नहीं है जब संत प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के दरबार में पहुंचे हैं. वे पूर्व में भी यहां दर्शनों के लिए आते रहे हैं.
संत प्रेमानंद महाराज का बृज क्षेत्र में अपना एक अलग और विशेष महत्व है. उनके दर्शनों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों से आते हैं. उनकी अमृत वाणी और सरल भक्ति पद्धति लाखों लोगों को अध्यात्म से जोड़ती है. उनका राधा रानी के दरबार में पहुंचना बृज के भक्तों के लिए एक विशेष अवसर माना जाता है.

No comments :