HEADLINES


More

शराब ठेके पर CM फ्लाइंग की रेड:बिना हॉलमार्क शराब बिक्री का खुलासा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 22 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला फरीदाबाद के गांव किडावली में यमुना नदी के पार, उत्तर प्रदेश की सीमा के बिल्कुल नजदीक एक शराब ठेका अवैध रूप से 24 घंटे खुला रखा जाता है। साथ ही बिना हॉलमार्क वाली शराब की बिक्री भी जारी रहती है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उड़न दस्ता टीम ने मौके पर कार्रवाई का निर्णय लिया।

सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने आबकारी विभाग फरीदाबाद से आबकारी निरीक्षक सोमदत्त और कृष्ण कुमार समेत अन्य अधिकारियों को साथ लेकर गांव किडावली की राजस्व संपदा में बनाए गए उक्त शराब ठेके का औचक निरीक्षण किया। यह ठेका यमुना पार नोएडा (उत्तर प्रदेश) में स्थित ‘ग्रीन ब्यूटी फार्महाउस’ के पास चलाया जा रहा था, जिससे इसकी गतिविधियों पर जांच एजेंसियों को पहले से ही शक था।

जब जांच टीम शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची तो शराब ठेका खुला मिला और वहां पर बिक्री जारी थी। अधिकारियों ने पाया कि ठेके पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी, जो आबकारी विभाग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

गुप्त सूचना के अनुसार यहां बिना हॉलमार्क की शराब बेचे जाने की भी आशंका व्यक्त की गई। टीम ने मौके से शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि शराब मानक के अनुरूप है या नहीं।


निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने मौके से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और शराब लाइसेंसी की गतिविधियों को नियमों के विपरीत पाया। अधिकारियों ने बताया कि ठेका संचालक द्वारा आबकारी नियमों की अवहेलना की गई है।

No comments :

Leave a Reply