//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। गिरने से काफी देर पहले बिल्डिंग का एक ओर झुकाव हो गया था।
गनीमत रही कि जिस यह हादसा हुआ उस समय बिल्डिंग के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। बिल्डिंग को झुकता हुआ देख आसपास के लोग भी दूर हो गए थे।
जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। वहीं, बिल्डिंग गिरने के बाद आस-पास क्षेत्र में धुएं का गुब्बार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे।
इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिल्डिंग को अच्छे से जांचा। जिससे भीतर कोई न होने का पता लगा।
- ये हादसा गांव सीकरी में हरपाल रोड पर हुआ। जहां पिछले काफी समय से भावना नर्सिंग होम के नाम से एक इमारत बनाई जा रही थी। बल्लभगढ़ के डॉ. राधा रमन के द्वारा इस बिल्डिंग को बनवाया जा रहा था। यह बिल्डिंग तीन मंजिल की बनी हुई थी।
- बिल्डिंग का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे के बाद अचानक से बिल्डिंग में झुकाव होने लगा। बिल्डिंग में झुकाव को हो तो देख आसपास के लोग वहां से दूर हट गए। इसके कुछ ही समय बाद कर पूरी इमारत गिर पड़ी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बिल्डिंग में बेसमेंट भी बनाया गया है। बिल्डिंग को बनवा रहे मालिक डॉ राधा रमन ने बताया कि यहां जमीन में पानी काफी ऊपर है। कुछ फीट खोदने पर ही पानी निकल आता है। जिस कारण बेसमेंट में पानी जमा हो रहा था। बेसमेंट में पानी के भरने से नींव कमजोर हो गई और बिल्डिंग गिर गई।

No comments :