//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 7 नवम्बर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई वाटर सप्लाई यूनियन व बेलदार कर्मचारी यूनियन के चुनाव संपन्न सर्वसम्मति से करवाया गया चुने गए पदाधिकारियों वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवीचरण शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान शशि प्रकाश, सचिव रामरतन कर्दम, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, उपप्रधान वीरेन्द्र, उपप्र
धान डॉ वेद प्रकाश शर्मा, सलाहकार योगराज, आडिटर राजबीर, सह सचिव तुलाराम, प्रचार सचिव ठाकुर विक्रम सिंह, प्रेस सचिव नरेश शर्मा, संगठन सचिव सतीश, कार्यकारिण सदस्य राजेन्द्र कवर सिंह, मुकेश चुने गए। बेलदार यूनियन के प्रधान हेमवती नन्दन, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेन्द्र, सचिव जीत राम गोला, कौशध्यक्ष जयबीर सिंह, उपप्रधान संजय अरोड़ा, उपप्रधान करतार सिंह सलाहकार वेदपाल, सह सचिव मजीद खान, प्रचार सचिव रामेश्वर, आडिटर राशिद खान, प्रेस सचिव भविचंद चुने गए।नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को ईमानदारी निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई दोनों इकाईयों का चुनाव नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बोहत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने किया।
अन्य के अलावा चुनाव कार्यक्रम में संघ के जिला कार्यकारी प्रधान सुदेश जैनवाल, नानकचंद खैरालियां, महिला नेता सुरेश देवी उपस्थित रहे। आगामी 11 नवंबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नगर निगम अधिकारियों से परिचय करवाया जाएगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी मिलकर सामूहिक आंदोलन का निर्माण करें। श्री शास्त्री ने कहा कि निजीकरण की नीतियां विभागों को महत्वहीन बना रहे हैं और नौजवानों का शोषण का जरिया बन गई है इसलिए पूर्व में प्राप्त अधिकारों पुरानी पेंशन रेगुलेशन नियमित भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित सभी प्रकार के निजीकरण की नीतियों को बदलवाने के लिए व्यापक और मजबूत आंदोलन की दिशा में बढ़ाना होगा शास्त्री ने 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली सफाई कर्मचारियों की महापुकार रैली में सभी कर्मचारियों से शामिल होने की अपील की है।

No comments :