HEADLINES


More

नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र में महा पुकार रैली, शहरी व ग्रामीण सफाई और सीवर कर्मी करेंगे आंदोलन

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 दो दिन बाद नौ नवंबर को देवी लाल पार्क पिपली कुरुक्षेत्र में होने वाली सफाई व सीवर कर्मचारियों की महापुकार रैली अभूतपूर्व एवं विशाल होने के साथ-साथ प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का रास्ता भी इजाद करेगी। यह दावा नगर पालिका कर्मचारी संघ ह


रियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बसाऊ राम ने किया। उन्होंने कहा कि महापुकार रैली प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के सामाजिक आर्थिक, शारीरिक शोषण एवं उनके संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति और भविष्य के आंदोलन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

सफाई कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि राज्य के प्रत्येक गांव शहर और सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, यूनिवर्सिटी, पालिका, परिषद् नगर निगम, पंचायत एवं प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले संगठित और असंगठित तथा अलग-अलग संगठनों के कर्मचारी रैली में शामिल होंगे। रैली की तैयारी के लिए दर्जनों टीम प्रदेश भर के सफाई कामगारों से संपर्क में जुटी हुई है। सफाई कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उन्होंने सभी संगठनों को एकजुट करते हुए सफाई कामगार संघर्ष समिति का गठन किया है। सफाई कामगार संघर्ष समिति के बैनर तले 9 नवंबर 2025 को देवीलाल पार्क कुरुक्षेत्र में महापुराण रैली का आयोजन किया जाएगा। 

No comments :

Leave a Reply