HEADLINES


More

अलग-अलग मामलों में अवैध नशा बेचने के मामले में एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 20 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अलग- अलग अपराध शाखाओं की टीमों ने अवैध नशा बेचने के मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सागर (19) वासी एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद को 314 ग्राम गांजा सहित बडखल चौक के पास से, अपराध शाखा DLF की टीम ने राहुल (23) वासी हाल विनय नगर, फरीदाबाद को 1.300 किलोग्राम गांजा सहित दुर्गा बिल्डर पल्ला फरीदाबाद से, अपराध शाखा AVTS ने रविना (काल्पनिक नाम) वासी फरीदाबाद को 326 ग्राम गांजा सहित आशियान फ्लैट सैक्टर 56 फरीदाबाद के पास से व अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अमन भाटिया (23) वासी एन.आई.टी.-5 फरीदाबाद को 4 ग्राम स्मैक सहित शमशान घाट मस्जिद चौक के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश नियमानुसार कार्रवाई की गई।


No comments :

Leave a Reply