//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कई दशकों तक लगातार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की छठीं पुण्यतिथि आज जगह-जगह कांग्रेस व सामाजिक संस्थाओं द्वारा मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के कार्यालय सैक्टर-9 में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सतवीर डागर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी सहित अन्य कांग्रेसियों ने श्री ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेसियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुएकहा कि श्री ओझा सही मायने में कांग्रेस के स्तंभ थे। कई दशकों तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम किया और उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठाकर जनता की सेवा की और सभी साथ लेकर चलें। समाज में उन्होंने हमेशा भाईचारे को कायम रखा। यही नहीं वह लगातार कई दशकों तक हिन्दु-मुस्लिम भाईचारा अमन कमेटी के प्रधान रहे। उनकी अध्यक्षता में कई लोकसभा, विधानसभा के चुनाव भी पार्टी जीतती रही है। उन्हें प. जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, शंकर दयाल शर्मा, इंदिरा गांधी, चौ. दलबीर सिंह, चौ. रणबीर सिंह हुड्डा, राजीव गांधी, बंसीलाल, भजनलाल, सोनिया गांधी व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने पहली नगर निगम बनने के बाद कई चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण करवाकर उनका नामकरण भी करवाया। कांग्रेसी उनका फरीदाबाद का भीष्म पितामह कहकर पुकारते थे।

No comments :