HEADLINES


More

आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : कौशिक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 14 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कराके मनाई गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व जिला प्रभारी सुधीर चौधरी ने सभी कांग्रेसियों के साथ पंडित नेहरू की प्र

तिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने इस अवसर पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलकर ही तरक्की की है। पंडित नेहरू की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चें उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं और उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चे बहुत प्यारे थे इसलिए वे चाचा कहलाए और उनके जन्मदिवस को पूरा भारतवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।
इस मौके पर जिला प्रभारी सुधीर चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे। उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत, महान भारत शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री चौधरी ने कहा कि उसी का नतीजा है कि आज हिंदुस्तान एक महान शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। नेहरु जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। देश की आजादी के बाद न केवल व्यवस्था को संभाला बल्कि देश की विभिन्न विचारधाराओं, पहनावे, संस्कृति के मूल भाव को एकता के बंधन में बाधा और भारत की एकता और अखंडता की नीव मजबूत की। उन्होंने कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्मनिरपेक्ष भारत को मजबूत करें। भाईचारे को मजबूत करें और महान भारत को बनाए रखने का काम करें।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन विनोद कौशिक, अशोक रावल, गौरव ढींगड़ा, एस एल शर्मा, डॉ सौरभ भारद्वाज, संजय सोलंकी, बाबूलाल रवि, चुन्नू राजपूत, सुरेश बेनीवाल, वेद प्रकाश यादव, विकास फागना, राहुल नागर, राजकुमार यादव, पराग गौतम, सुहैल कुरैशी, इकबाल कुरैशी, नरेश गोयल, ओमप्रकाश पांचाल, जुबैर खान, राम प्रवेश, मनीष बौद्ध, रवि प्रतापगढ़, महेश बैंसला, प्रवीण शर्मा, सोनू ढाका  भी मौजूद रहे। 

No comments :

Leave a Reply