//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 7 नवंबर।
रिटायर्ड कर्म
चारी संघ जिला फरीदाबाद की कन्वेंशन जिला प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम यूनियन के कार्यालय में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। कन्वेंशन में अलग-अलग विभागों के सैकड़ो रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया। कन्वेंशन में राज्य के उप प्रधान यू. एम. खान एवं श्रीमती आशा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर फेडरेशन का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में होने जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र जिला के साथ-साथ बाकी जिलों की भी है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारी अपने तन, मन, धन से सहयोग करेंगे। मेजबानी करने का मौका इस बार हरियाणा को मिला है। भारत के प्रत्येक राज्य से प्रतिनिधि सम्मेलन में आएंगे। कन्वेंशन को ब्लॉक प्रधान टेकचंद सोरोत, रतिराम व शाबीर खान तथा कोषाध्यक्ष खजान सिंह ने संबोधित किया और कर्मचारियों की समस्याएं बताई। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान नवल सिंह, सचिव लज्जाराम व प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठवां वेतन पुनरीक्षण के लिए आयोग को दिया है। इसका चारों तरफ विरोध हो रहा है। पूर्व के सभी वेतन आयोग में शर्तों में वेतन भत्ता और पेंशन पुनरीक्षण शामिल किया जाता रहा है। इस बार केंद्र सरकार ने वित्तीय बजट 2025 के द्वारा पुरानी पेंशन पुनरीक्षण संबंधी अनुसंसाओ को लागू करने या नहीं करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रख लिया है। इससे जाहिर होता है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों की पुरानी मांगों कैशलेस चिकित्सा, चिकित्सा भत्ता ₹3000 मासिक, रेलवे व हवाई यात्रा में रियायत देना, फैमिली पेंशनर को एल.टी.सी. सुविधा, काॅम्यूटेशन राशि 11 महीने में काटना, पेंशन में 65,70, 75 साल के बढ़ोतरी, कोरोना काल का DA का एरियर आदि भी लम्बित हैं।

No comments :