//# Adsense Code Here #//
दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए ब्लास्ट की जांच अब नूंह पर केंद्रित हो रही है। नूंह के अब तक 5 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। इनमें 3 डॉक्टर हैं। तीनों का फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी
से नाता है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की मस्जिद में इमाम नूंह के गांव सिंगार का रहने वाला है।
वहीं, आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल को अमोनियम नाइट्रेट बेचने वाला खाद-बीज विक्रेता भी नूंह का है। NIA और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच लगातार नूंह के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। 2 डॉक्टर गुरुवार देर रात हिरासत में लिए गए थे, वहीं एक डॉक्टर कुछ दिन पहले तावड़ू के एक निजी अस्पताल से पकड़ा गया।
हिरासत में लिया गया डॉ. मुस्तकीम ब्लास्ट वाले दिन यानी 10 नवंबर को दिल्ली में ही था। परिजन का कहना है कि वह 9 नवंबर को दिल्ली एम्स में इंटरव्यू देने गया था और 11 नवंबर को लौट आया था।

No comments :