HEADLINES


More

सराय ख्वाजा विद्यालय में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 सराय ख्वाजा फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य विद्यार्थियों ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार साइंस के दैनिक जीवन में उपयोग से ले कर उन्नत टेक्नोलॉजी के विभिन्न इनोवेटिव मॉडल बना कर बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय की जेआरसी और ब्रिगेड सदस्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सोलर एनर्जी, डिजास्टर मैनेजमें


ट, रोड सेफ्टी, वेस्ट मैनेजमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि पर आधारित विभिन्न वर्किंग मॉडल्स को प्रदर्शित किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने इनोवेशन का परिचय देते हुए नेचुरल फॉर्मिंग, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, मैथेमेटिकल मॉडलिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि विषयों पर भिन्न भिन्न वर्किंग मॉडल्स प्रस्तुत किए। सराय ख्वाजा फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने गत वर्ष भी विज्ञान प्रदर्शनी में बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति से पुरस्कार प्राप्त किए। ये सभी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं में भी साइंस के प्रति उन्हें जागरूक करते हुए उन की रुचि को विकसित कर रहे हैं। 

प्राचार्य मनचंदा ने विद्यालय के छात्र और छात्राओं की अच्छी तैयारी के लिए अध्यापिकाओं और समस्त विद्यालय परिवार की भी सराहना की और कहा कि आशा है भविष्य में यह विद्यालय, सभी अध्यापक, प्राध्यापक और विद्यार्थी और भी बेहतर एवम उन्नत मॉडल्स द्वारा अपनी प्रतिभा दिखलाएंगे। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा,  प्रकाश झा, राकेश, पूनम, अजय गर्ग, राजेश सहित सभी प्राध्यापक अध्यापक वर्ग ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए साइंस एग्जीबिशन में अपनी क्षमताओं पर विश्वास कर सुंदर मॉडल्स बनाने पर बधाई दी। उन्होंने अपने सभी अध्यापकों का सुंदर सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार प्रकट किया और कहा कि हम सब परिश्रम कर श्रेष्ठतम परफॉर्मेंस दे कर राष्ट्र हित में अपना सहयोग कर सकते हैं। प्रतियोगिता का परिणाम दूसरे चरण की प्रतियोगिता संपन्न होने पर किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply