//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,
एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को एक नया आयाम देते हुए पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने आज डबुआ कॉलोनी एयरफोर्स रोड पर खुली एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय
लोगों, व्यापारियों और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि डबुआ कॉलोनी एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ बैंकिंग जरूरतें काफी अधिक हैं। ऐसे में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि इस शाखा के शुरू होने से लोगों को खाते खोलने, लोन, डिजिटल सेवाओं, एटीएम, जमा-निकासी जैसी सभी प्रमुख बैंकिंग सुविधाएँ अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी।
नीरज शर्मा ने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर वित्तीय सेवाएँ अत्यंत आवश्यक हैं और इस नई शाखा से स्थानीय व्यापार, युवा उद्यमियों और बुजुर्गों को महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। उन्होंने बैंक प्रबंधन से अपेक्षा जताई कि वे ग्राहक सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तेज और पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करें।
इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के बांच मैनेजर मयंक कौशिक ने बताया कि बैंक लगातार अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुविधाएँ पहुँचाई जा सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि डबुआ कॉलोनी शाखा में अनुभवी स्टाफ और आधुनिक डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी, जिससे ग्राहक अनुभव बेहतर होगा।
स्थानीय निवासियों ने नई शाखा खुलने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि अब उन्हें बैंक से संबंधित कार्यों के लिए दूसरी दूरस्थ शाखाओं में नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों और बैंक अधिकारियों के बीच सकारात्मक संवाद भी हुआ।
इस मौके पर मुनेश पडिंत, एचडीएफसी बैंक के बांच मैनेजर मयंक कौशिक, क्लस्टर हैड संजीव अरोडा, जोनल हैड आकाश सैठ, पप्पू भड़ाना, पूरण चौधरी, रानीष सूद, अरुण सिंह, गौरव जुनेजा, विपिन गुप्ता, बिटटू, शुभ पंडित एंव अन्य साथी उपस्थित रहे।

No comments :