HEADLINES


More

स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करने के मामले में 15,500 रुपये का ट्रैफिक चालान

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 26 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 नवंबर की रात को स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ युवकों स्टंटबाजी करते हुये वाहन चला रहे हैं, जिसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियों वायरल हो  रहा है। जिस पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये यातायात नियम व भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कार्रवाई की है। 


उन्होंने आगे बताया कि चालक द्वारा यातायात नियम 128(1),184/188 r.w 100(2)/190(2) अवहेलना करने पर यातायात पुलिस फरीदाबाद ने कार्यवाही करते हुए पोस्टल चालान जारी किया गया है। वहीं थाना कोतवाली में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर वाहन चालक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह से वाहन चलाना न केवल कानून/नियम का उल्लंघन है, बल्कि आमजन व अन्य वाहनों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर जान जोखिम में डालता है। 

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि वे इस तरह से वाहन चलाने से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। 

हरियाणा पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है। 


No comments :

Leave a Reply