HEADLINES


More

फरीदाबाद में मस्जिद से चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाउडर मिला

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद के डबुआ थाना इलाके की मस्जिद से चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 कट्टों और 1 पॉलिथीन से संदिग्ध पाउडर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने पाउडर को जांच के लिए लैब में भेज दिया है।अल फलाह यूनिवर्सिटी के आतंकी डॉक्टरों और इलाके की कई मस्जिदों के इमामों का आतंकी डॉक्टरों से तार जुड़ने और उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस का सर्च अभियान लगातार चला हुआ है।

डबुआ थाना इंचार्ज रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, फरीदाबाद में पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है। शहर के हर हिस्से में रोजाना पुलिस घर, बाजार, मस्जिद, गोदाम, होटलों को चैक कर रही है। सर्चिंग के दौरान डबुआ की जामा मस्जिद जो त्यागी मार्किट में बनी हुई है। जिसमे एक कट्टे में दानेदार व्हाइट पावडर, दूसरी पॉलिथीन में बारीक वाइट पाउडर तीसरे प्लास्टिक के कट्टे में दानेदार ब्लैक पाउडर टाइप का कुछ संदिग्ध पदार्थ मिला, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया, पुलिस के मुताबिक संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply