HEADLINES


More

नहर पुल की सेफ्टी वॉल की रेलिंग पर दिखा 6 फुट का अजगर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में आईएमटी की तरफ जाने वाले नहर पर बने पुल पर शाम को लोग उस समय हैरान हो गए जब नहर पुल की सेफ्टी वॉल की रेलिंग पर करीब 6 फुट लंबा अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया।

रात करीब आठ बजे पुल के पास से गुजर रहे लोगों ने जब रेलिंग पर अजगर को चलते हुए देखा तो कई लोग रुक गए और उसे देखने लगे। कुछ राहगीरों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर धीरे-धीरे रेलिंग पर रेंगते हुए आगे बढ़ रहा था। मौके पर मौजूद महेश नाम के राहगीर ने बताया कि लोगों को डर था कि अगर अजगर नीचे सड़क पर उतर आया तो किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक आगे आया और उसने सावधानी से अजगर को हाथ से धक्का देकर नहर में गिरा दिया। महेश ने कहा कि युवक ने सही समय पर साहस दिखाते हुए अजगर को नीचे नहर में वापस कर दिया, जिससे संभावित खतरा टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र घने पेड़ों और झाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां अक्सर सांप और अजगर निकलते रहते हैं। महेश ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी पुल के नजदीक बने पुलिस बूथ के अंदर लगभग 6 फुट का अजगर घुस गया था, जिसे रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित पकड़ लिया था और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया था।

लोगों का कहना है कि जंगल के कारण यहां इस तरह के जीव अक्सर दिख जाते हैं, लेकिन पुल या सड़क पर दिखाई देने पर लोगों में डर बन जाता है।



No comments :

Leave a Reply