HEADLINES


More

आतंकी शाहीन के फ्लैट से ₹18.50 लाख मिले: सोने के 2 बिस्किट, जेवर, विदेशी करेंसी भी बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है। इसी कड़ी में आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट से 18.50 लाख कैश सहित सोने के बिस्किट और गहने मिले है। अलमारी से अरब देशों की करेंसी भी मिली है।

गुरुवार की रात को जांच एजेंसी शाहीन को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची थी। टीम ने यहां पर उसकी गतिविधियों की जांच की। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर शाहीन का 22 नंबर फ्लैट है। इस फ्लैट में वह काफी समय तक रही।

जांच एजेंसी ने फ्लैट में रखी अलमारी का लॉक खुलवाया तो अंदर सीक्रेट लॉकर मिला। इसको खुलवाया गया तो अंदर कई पैकेट रखे हुए थे। इन पैकेट में 500-500 रुपए के नोट थे। टीम ने पैसे गिने तो ये 18.50 लाख रुपए निकले।

इसके बाद टीम ने अलमारी के दूसरे लॉकर की तलाशी ली। इसमें सोने के 2 बिस्कुट के साथ करीब 300 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए। सूत्रों ने ये भी बताया कि अलमारी से अरब देशों की करेंसी भी मिली है। डॉ. शाहीन के कई करीबी फंडिंग के लिए कई गैर-सरकारी संगठन (NGO) के संपर्क में थे।

शाहीन वर्ष 2006 से 2013 तक जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर में फार्माकोलॉजी की प्रवक्ता और विभागाध्यक्ष थी। एजेंसी की जांच में सामने आया कि NGO के माध्यम से पैसा मंगाने वाले गिरोह का नेटवर्क खाड़ी देश बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात तक है।


No comments :

Leave a Reply