HEADLINES


More

IPS सुसाइड केस- पोस्टमॉर्टम पर सहमति नहीं

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 October 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड का मामला सुलझ नहीं रहा। सातवें दिन भी पोस्टमॉर्टम पर सहमति नहीं बन पाई है। दिवंगत IPS की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी पर अड़ी हैं।

सोमवार को तेलंगाना के डिप्टी CM मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी अमनीत से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके प्रदेश के CM भी यहां आएंगे। पूरन कुमार मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। आंध्र प्रदेश से अलग होकर ही तेलंगाना राज्य बना है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी शोक जताने पहुंचे।

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि इस मामले में आज उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा है कि हरियाणा सरकार की तरफ से आज कुछ गंभीर फैसले लिए जाएंगे।


No comments :

Leave a Reply