HEADLINES


More

बिल्डथॉन 2025 के लिए युवाओं की भागीदारी, सराय ख्वाजा विद्यालय में किया जा रहा विद्यार्थियों को मोटिवेट

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 October 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों की आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत,  वोकल फोर लोकल और समृद्ध भारत के निर्माण बिल्डथॉन


2025 के लिए अभिप्रेरित किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि बिल्डथॉन 2025 चार प्रमुख राष्ट्रीय विषयों पर केंद्रित है आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत।
आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत के चार प्रमुख राष्ट्रीय विषयों का उल्लेख करता है जो भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए एक साथ काम करते हैं। इन विषयों को विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 जैसे कार्यक्रमों में छात्रों और नागरिकों को शिक्षित करने और उन्हें नवाचार के माध्यम से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत इस पहल का लक्ष्य भारत को महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कि कृषि, प्रौद्योगिकी, निर्माण और सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाना है। इसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र के रूप में विकसित करना और स्वदेशी निर्माताओं को समर्थन देना है। 
स्वदेशी अर्थात यह प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ मिलाकर भारत की समृद्ध ज्ञान परंपराओं का लाभ उठाता है। 
वोकल फॉर लोकल अर्थात स्थानीय शिल्प, उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देना।  भारत सरकार के 2047 विजन के लिए एक करोड़ छात्रों को युवा इनोवेटर में बदलने के लिए विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया गया हैं। भारत सरकार ने इनोवेशन को एक जन आंदोलन में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया है। यह विश्व के सबसे विस्तृत्व नेतृत्व वाला छात्र
इनोवेशन आंदोलन होने जा रहा है और इसका उद्देश्य कक्षाओं को रचनात्मकता, समस्या समाधान और आत्मनिर्भरता के लिए इनक्यूबेटर के रूप में विकसित करना है। इसका सीधा संबंध 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के साहसिक लक्ष्य से भी है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा नीति आयोग के सहयोग से आयोजित यह बिल्डथॉन भारत के 1.5 लाख से अधिक स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है और इसमें कक्षा 6 से 12 के लगभग एक करोड़ छात्र भाग ले रहे हैं। इनोवेशन ही विकसित भारत का आधार है। इस पहल की शुरुआत करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनोवेशन को राष्ट्र निर्माण की नींव बनाने के लिए अथक प्रयास किया है। अब विकसित भारत बिल्डथॉन इस यात्रा के मील के पत्थर हैं। प्राचार्य मनचंदा ने इस अवसर पर प्राध्यापकों सुनील कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, प्रकाश झा, प्राध्यापिका ममता सहित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply