//# Adsense Code Here #//
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) 3 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। अब महंगाई भत्ता 55 से बढ़ाकर 58 फीसदी कर दिया है। बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2025 से ही लागू हो जाएगा। नवंबर महीने में सैलरी और पेंशन बढ़ी हुई मिलेगी।
हरियाणा के करीब 6 लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। मिले डेटा के अनुसार प्रदेश में करीब 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने आज यानी शुक्रवार को इसकी घोषणा की है।
- बढ़ा हुआ डीए और डीआर अक्टूबर 2025 के वेतन और पेंशन-पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई से सितंबर महीने तक का बकाया भी खातों में दिया जाएगा।

No comments :