HEADLINES


More

लोक आस्था का महापर्व है छठ: डॉ. मोहन तिवारी ने किया सूर्य को अर्घ्य अर्पण

Posted by : pramod goyal on : Monday, 27 October 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 27 अक्तूबर। लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना का पावन महापर्व छठ पूजा सोनवार को पूरे उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा


के साथ मनाया गया। समाजसेवी, पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ. पं. मोहन तिवारी ने अपने क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ फरीदाबाद खेड़ीपुल स्थित छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और लोक परंपरा का विधिवत निर्वाह किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी घाट पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाएँ पारंपरिक परिधान में “छठ मइया” के गीतों से वातावरण को भक्तिमय कर रही थीं, वहीं बच्चों ने दीप जलाकर घाट की शोभा को बढ़ाया। जलाशय के चारों ओर स्वच्छता और साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखा गया।

    समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी पिछले 15 वर्षों से निरंतर इस महान पर्व का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि“छठ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सूर्य की ऊर्जा, जल की पवित्रता और मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना सिखाता है।”उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, सद्भाव और एकजुटता के साथ मनाएँ। समाजसेवी डॉ. तिवारी ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति की जड़ों में बसता है, जहाँ प्रकृति और मनुष्य के सहअस्तित्व का संदेश मिलता है। 
    समाजसेवी पत्रकार डॉ मोहन तिवारी ने कहा कि पूजा के दौरान घाट पर चारों ओर भक्ति और उल्लास का वातावरण व्याप्त था। श्रद्धालु महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते-होते दीपों की लौ से पूरा घाट आलोकित हो उठा।स्थानीय लोगों ने बताया कि समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी हर वर्ष घाट की स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी में सहभागिता लेते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने आयोजन को सामाजिक सहयोग और जनभागीदारी से भाग लिया। छठ घाट पर उपस्थित लोगों ने समाजसेवी डॉ. तिवारी की सामाजिक सेवा भावना और आस्था के प्रति समर्पण की सराहना की है।

No comments :

Leave a Reply