//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में पुलिस ने एक महिला का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। मौके पर महिला के परिजन भी पहुंच गए और शव को चिता से उतार लिया। मृतका मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। करीब 3 साल से फरीदाबाद में पति के साथ अपना मकान बनाकर रह रही थी।
मृतका की बहन ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिना उन्हें सूचना दिए ही बहन का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। किसी रिश्तेदार को भी सूचना नहीं दी गई। श्मशान में भी केवल मोहल्ले को दो-चार लोग ही मौजू थे।
इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

No comments :