HEADLINES


More

भाजपा का बिहार मिशन, वोट डालने के लिए प्रवासियों को घर तक पहुंचाने में जुटी सैनी सरकार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 October 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भाजपा ने हरियाणा में बिहार मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने बिहारी वोटरों को मतदान के लिए बिहार भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर नेताओं ने इन प्रवासी बिहारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हरियााणा के 14 जिलों में करीब ढाई से तीन लाख बिहारी के प्रवासी वोटर हैं, इनमें से भाजपा अब तक एक लाख वोटरों से संपर्क साध चुकी है। इन वोटरों को बसों व रेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के लिए बिहार चुनाव काफी अहम है। भाजपा बिहार में जदयू के साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसी स्थिति में चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा हर तरह से वोटरों को साधने में जुटी है और इसी को देखते हुए भाजपा हरियाणा में सक्रिय हो गई है। 

भाजपा के मुताबिक हरियाणा के 14 जिलों में  करीब तीन लाख से अधिक बिहारी वोटर हैं। इनमें से अधिकांश एनसीआर जिलों में पड़ने वाली फैक्ट्रियों में काम करते हैं। इनमें जिन लोगों से भाजपा का संपर्क हो रहा है, उन्हें बिहार भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पार्टी के एक नेता ने बताया, पार्टी के लोग इन फैक्ट्रियों में संपर्क कर मालिकों से वर्करों को पेड छुट्टी पर भेजने का भी अनुरोध किया जा रहा है। बिहार के लोगों को भेजने के लिए हरियाणा में विशेष बसें भी चलाई जा रही हैं। पिछले दिनों इस बारे में परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी एलान किया था। वहीं, कुछ विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।


No comments :

Leave a Reply