//# Adsense Code Here #//
सराय ख्वाजा फरीदाबाद स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सौजन्य से स्वच्छ और हरित दीपावली के लिए विशेष जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे वायु प्रदूषण का सामना कर रहे स्थानीय निवासियों और समस्त देशवासियों से स्वच्छ और हरित दीपावली मनाने की अ
पील करते हुए विषैली गैस उत्सर्जित करने वाले पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की।विद्यालय की प्रदूषण मुक्त दीपावली अभियान के संयोजक विद्यालय के प्राचार्य एवं जूनियर रेड क्रॉस व सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड प्रभारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण को प्रभावहीन करने के लिए विद्यालय द्वारा स्वच्छ एवं हरित दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए जन साधारण को जागरूक और सतर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद के सभी अधिकारियों के सहयोग से हम सभी का यह दायित्व और भी अधिक हो जाता है कि हम स्वच्छ दीपावली मनाते हुए अपने पर्यावरण की भी सुरक्षा करें। विद्यालय प्राचार्य रविन्दर कुमार मनचन्दा ने जे आर सी व एस जे ए बी सदस्यों की स्वच्छ दीपावली मनाने के आह्वान पर सभी विद्यार्थियों ने सुंदर पोस्टर और पेंटिंग बना कर प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए जन जागरण रैली निकाली। ग्रीन दीपावली, क्लीन दीपावली, स्वच्छ दीपावली सब के लिए खुशहाली, पटाखे नही चलाएंगे प्रदूषण नही फैलाएंगे, दिवाली सब के लिए स्वास्थ्य वाली स्लोगन लिखी कार्ड बोर्ड पट्टिकाओं और पेंटिंग से बच्चों सहित सभी स्थानीय जनों को स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य विद्यार्थियों ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और लोकल फॉर वोकल का भी संदेश दिया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका गीता, ममता, निखिल, दिनेश नरवत, दिलबाग चौहान, राहुल रोहिल्ला सहित अन्य अध्यापकों ने जन जागरूकता रैली के सभी विद्यार्थियों का नेतृत्व करते हुए सराय ख्वाजा मार्किट, जी टी रोड, टोल प्लाजा, सराय विद्यालय के समीपवर्ती सभी कॉलोनी में पटाखा रहित क्लीन एवं ग्रीन दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार, प्रतिभागी सदस्यों को सांत्वना पुरस्कार एवं रिफ्रेशमेंट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों द्वारा दी गईं। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद के सभी अधिकारियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

No comments :