//# Adsense Code Here #//
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस द्वारा विश्व दृष्टि दिवस कार्यक्रम में मृत्युपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर व ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने सभी से मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि हमें श्रीलंका से सीख लेते हुए सभी दृष्टिहीन जनों को दृष्टि रूपी उपहार देने के
लिए प्रयास करना है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार देश में नेत्रहीनता के कुल मामलों में ब्लाइंडनेस की समस्या लगभग 7.9 प्रतिशत बढ़ी है। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि हर वर्ष लगभग 20,000 नए नेत्रहीनता के मामलों में वृद्वि होती है। देश में प्रति वर्ष लगभग 2 लाख कार्निया की आवश्यकता होती है। जबकि जागरूकता में अभी भी प्रगति हो रही है लेकिन यह अपर्याप्त है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि मृत्यु उपरांत आइज डोनेट कर के ऐसे लोगों के जीवन में जो ईश्वरीय उपहार से वंचित हैं के जीवन में भी प्रकाश फैलाया जा सकता है और एक करे नेत्रदान, दो का उजला करे जहान को चरितार्थ होता किया जा सकता है। वर्ल्ड साइट डे कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने प्राध्यापिका गीता का विशेष अभिनंदन करते हुए कहा कि नेत्रदान बारे में आवश्यकता यह है कि परिवार में, मित्रों और संबंधियों से इस विषय में विचार विमर्श अवश्य किया जाए। आज प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और प्राध्यापिका गीता एवं दीपांजलि ने छात्रा पायल, प्रियंका निशा और काजल का सुंदर और आकर्षक पोस्टर बनाने के लिए सम्मानित कर अभिनंदन किया और कहा कि घर में सभी से नेत्रदान बारे विचार विमर्श करें तथा सभी की मृत्यु उपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित करें या कि सभी नेत्रहीन जन भी दृष्टि रूपी उपहार से लाभान्वित हो पाएं।
No comments :