HEADLINES


More

फरीदाबाद में डेयरी संचालक ने अपनी तीन बच्चों के साथ फांसी लगाई, पिता सहित 3 की मौत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 October 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में शुक्रवार अल सुबह डेयरी संचालक ने अपनी तीन बच्चों के साथ फांसी लगा ली। चारों की बॉडी पशु बाड़े में छत से फंदे से लटकी हुई थी। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य पशु बाड़े में पहुंचा तो चारों को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए।

उसने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी ने तुरंत चारों को फंदे से उतारा तो देखा कि दो बच्चों की सांसें चल रही थीं, जबकि डेयरी संचालक और एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बेटा और बेटी को भर्ती कर लिया गया, जबकि व्यक्ति और एक बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया है। उधर, दोपहर को अस्पताल में भर्ती बेटी ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि डेयरी संचालक ने मरने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने पत्नी सहित ससुराल के लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया। आरोप लगाया है कि ये सभी गलत काम करते हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के पत्नी और अन्य परिजनों से जानकारी जुटा रही है।



No comments :

Leave a Reply