HEADLINES


More

हरियाणा में 2 दिन बारिश की संभावना, ठंड बढ़ेगी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 27 October 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में आज (27 अक्टूबर) रात से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ का कहना है कि अगले 2 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी वजह से राज्य में तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश की भी संभावना है। हवा की गति तेज होने से प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

उधर, सोमवार सुबह बहादुरगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 381 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। पिछले दिनों यहां का अधिकतम AQI 400 को भी पार गया था। ऐसे में कभी भी ग्रैप-3 की पाबंदियां लग सकती हैं। रविवार को भी औसतन AQI 381 ही रहा था। लगातार दो दिनों से शहर की हवा बेहद प्रदूषित बनी हुई है, जिससे लोगों को सांस और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


No comments :

Leave a Reply