HEADLINES


More

घर में चोरी करने वाले दो आऱोपियों को किया गिरफ्तार, 14,000/-रू बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 7 October 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:-


पुलिस चौकी टाउन न0 2 में राकेश कुमार वासी NIT फरीदाबाद ने दी शिकायत में आऱोप लगाया कि 3 सितम्बर की रात को जब घर पर कोई नहीं था तो कोई नामपता नामालूम घर में घुस कर एक मुर्ति जिसकी किमत करीब 30 हजार रूपये थी उसे चोरी कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए  प्रवीन (30) वासी गाँव ओड जिला आनंद उमरेठ गुजरात हाल गुजराती मोहल्ला नेहरु कॉलोनी NIT फरीदाबाद व राज (22) वासी गुजराती मोहल्ला नेहरु कॉलोनी NIT फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है और जब घर में कोई नहीं था तो इन्होंने घर का ताला तोडा और घर से मुर्ति उठा कर ले गये। आरोपियों से 14,000/-रू बरामद किये गये है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

No comments :

Leave a Reply