HEADLINES


More

नए फायर स्टेशन का काम शुरू:MLA मूलचंद शर्मा ने किया पूजन

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 13 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक और पूर्व में मंत्री रहे मूलचंद शर्मा मे सेक्टर -61 में करीब ढाई करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले फायर बिग्रेड के स्टेशन की आधारशिला रखी। इस फायर स्टेशन को सवा एकड़ में बनाया जा रहा है।

विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 11 नए फायर स्टेशन बनाए जाने है। जिसके तहत बल्लभगढ़ में आज फायर स्टेशन की आधारशिला की नींव रखी गई है। इस फायर स्टेशन के निमार्ण से बल्लभगढ़ के लोगो को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सुविधा मिलेगी और नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत होगी। इस फायर स्टेशन को करीब ढाई करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में फायर सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर हरियाणा सरकार लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। सभी फायर स्टेशनों को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत हरियाणा राज्य को 116.60 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि में से 24.53 करोड़ विशेष रूप से राज्य में नए टू-बे फायर स्टेशन बनाने के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिसमें से बल्लभगढ़ में नए फायर स्टेशन का काम शुरू किया गया है।


No comments :

Leave a Reply