HEADLINES


More

हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:-

पुलिस थाना सेक्टर-58 में नेत्रपाल वासी गांव झाडसैतली बताया कि 7 फरवरी 2024 को नितेश व मोहित ने उसके भाई इन्द्रजीत हत्या कर दी, जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 19 महिने से फरार चल रहे मोनु (23) वासी जीवन नगर, गौच्छी फरीदाबाद को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी नितेश व मोहित अवैध नशा का काम करते थे। जिनको इंद्रजीत पर मुखबरी का शक था। जिस पर उन्होंने इंद्रजीत पर चाकूओं से हमला किया था, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी मोनू वारदात के लिए नीतीश व मोहित को अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर ले गया था और वारदात के बाद उनको वापिस लेकर आया था। नितेश व मोहित को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। 

आरोपी को 4 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर फरीदाबाद लाया जा रहा है।

No comments :

Leave a Reply