//# Adsense Code Here #//
नूंह में पंजाब से गाड़ियां चुराने के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। शनिवार को इंदाना गांव में आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद गांव में जाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने राइफल से भी फायरिंग की। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। बिछौर थाना पुलिस ने 30 लोगों को नामजद कर 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। अब पुलिस टीम पर पथराव का वीडियो भी सामने आया है।
- DSP जितेंद्र कुमार राणा ने बताया कि नूंह के बिछोर थाना क्षेत्र के कुछ लोग पंजाब से 250 से 300 लग्जरी गाड़ियां चोरी करके लाए थे। इसके बाद नूंह इलाके में सस्ते दामों पर इन गाड़ियों को बेच देते थे।
DSP ने आगे बताया कि इस गैंग में करीब 15 लोग शामिल हैं। इसे लेकर पंजाब पुलिस तावड़ू CIA टीम के साथ 2 दिन पहले रेड कर चुकी है। मुख्य आरोपी आजाद है। उस पर पंजाब में 3 और आंध्र प्रदेश में एक मामला दर्ज है।

No comments :