HEADLINES


More

महिला पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 September 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के संबंध में समय-समय पर चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से चेकअप कराया जाता है तथा उनको स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाती है इसी क्रम में मेट्रो अस्पताल की टीम ने महिला थाना NIT में महिला कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य  से संबंधित जानकारी दी गई। 



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 04  सितंबर को मेट्रो अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉक्टर स्वाति व गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर सॉनिया ने महिला थाना NIT में महिला पुलिस कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य एंव शरीर से संबंधित अन्य पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

इस दौरान उन्हें तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, कार्य और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने, मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी के परिणाम तथा समय रहते विशेषज्ञ की सलाह लेने बारे विस्तारपूर्वक से बताया गया।

महिला थाना NIT की प्रभारी निरीक्षक माया ने कहा कि यह कार्यक्रम पुलिस कर्मचारियों के लिए बहुत उपयोगी रहा और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे।

No comments :

Leave a Reply