HEADLINES


More

नेपाली बदमाश का एनकाउंटर:फेसबुक पर नेपाल के नौकरों का गैंग बनाता

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 September 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने नेपाल के एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया है। आरोपी फेसबुक पर अपना नाम बदलकर भारत में नेपाल मूल के घरेलू नौकरों के साथ दोस्ती कर चोरियों-लूटपाट को अंजाम देता था।

एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी की पहचान जगत बहादुर (35) के रूप में हुई है। वह नेपाल के कैलाली जिले में टिकनपुर इलाके के वार्ड-9 का रहने वाला है।

आरोपी चोरी करने बस से भारत आता था और वारदात के बाद चोरी के समान को टैक्सी में नेपाल ले जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से एक पिस्तौल, एक कारतूस, एक बैग, लोहा काटने का कटर, प्लास, पेचकस और घटनास्थल से खाली कारतूस किए बरामद किए हैं। उसके खिलाफ पंजाब और मुंबई में पहले से मामले दर्ज हैं।


No comments :

Leave a Reply